Add Your Heading Text Here

HomeCrime15 अगस्त को दिल्ली-ग्वालियर ब्लास्ट की साजिश नाकाम: जालंधर धमाके के 6 आरोपी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन

पंजाब पुलिस और AGTF की संयुक्त कार्रवाई

पंजाब पुलिस और राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर में 7 जुलाई 2025 को हुए ग्रेनेड धमाके के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। ये सभी आरोपी 15 अगस्त को दिल्ली और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़े धमाकों की साजिश रच रहे थे।

राजस्थान में दबोचे गए आरोपी

पंजाब पुलिस की ओर से अलर्ट मिलने के बाद AGTF के एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में जयपुर रेंज और अजमेर रेंज में तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान जयपुर और टोंक से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • जितेंद्र चौधरी उर्फ रितिक, पुत्र भागचंद चौधरी, निवासी आकोडिया, थाना निवाई, जिला टोंक
  • संजय, पुत्र बुद्धराम, निवासी नौरंगदेसर, थाना शेरगढ़, जिला हनुमानगढ़
  • सोनू उर्फ काली, पुत्र उदयमंडल, निवासी आलमगीर, कपूरथला, पंजाब
  • तीन नाबालिग (नाम गोपनीय)

ऑनलाइन ऐप्स से होता था संपर्क

आरोपी ऑनलाइन ऐप और इंस्टाग्राम के जरिए जीशान अख्तर के संपर्क में रहते थे। ग्रेनेड भी इन्हें जीशान ने ही मुहैया करवाए थे। जालंधर और नवाशहर में धमाके करने के बाद ये आरोपी राजस्थान भाग आए थे, जहां इन्हें दबोच लिया गया।

पुलिस की सख्ती से नाकाम हुई साजिश

पंजाब पुलिस और राजस्थान AGTF की इस संयुक्त कार्रवाई से 15 अगस्त जैसे बड़े दिन पर संभावित तबाही टल गई। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इनके नेटवर्क व बाकी सहयोगियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *