
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राधाकृष्णन का अनुभव और मार्गदर्शन देश के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा—’सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर बधाई दी। उनके लंबे समय तक सार्वजनिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव से हमारे देश को बहुत लाभ होगा। मैं कामना करता हूं कि वे हमेशा की तरह समर्पण और दृढ़ता के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें, जो उन्होंने हमेशा दिखाया है।’









