Add Your Heading Text Here

HomeCrimeफरीदाबाद में पत्नी और बेटे ने की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव अरावली की पहाड़ियों में फेंका

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-75 में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर हरवीर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खुलासा किया कि हरवीर की हत्या उनकी पत्नी संगीता और बेटे साहिल (22) ने मिलकर की थी और शव को बोरी में डालकर अरावली की पहाड़ियों में फेंक दिया।

मामला तब उजागर हुआ जब हत्या के 20 दिन बाद शव बरामद हुआ। हरवीर 10 जुलाई से लापता थे और उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ था। उनके भाई कुलबीर ने बताया कि पत्नी संगीता और बेटे साहिल ने हरवीर के विदेश जाने की गलत जानकारी दी। संगीता कुछ दिन बाद अपने बेटे के साथ अजरौंदा में अपने ससुराल चली गई। लगातार गुमराह करने वाले जवाबों से कुलबीर को शक हुआ और उन्होंने 31 जुलाई को हरवीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस जांच में पता चला कि हरवीर और संगीता-साहिल के बीच 10 जुलाई को झगड़ा हुआ था। मृतक के चाचा अमर सिंह मलिक ने भी बताया कि लापता होने के बाद से ही उन्हें संगीता और साहिल पर शक था। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की और अपनी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया।

इस मामले में संगीता की बहन ज्योति का नाम भी सामने आ रहा है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *