Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentपंजाबी गायक गुरु रंधावा की बढ़ी मुश्किलें , समराला अदालत ने 2 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए

समराला: मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा इन दिनों कानूनी विवाद में फँसते दिखाई दे रहे हैं। समराला की एक अदालत ने उन्हें 2 सितंबर को पेश होने के लिए सम्मन जारी किया है। मामला उनके हाल ही में रिलीज़ हुए गीत ‘सिरा’ से जुड़ा है।

गाँव बर्मा, तहसील समराला के निवासी राजदीप सिंह मान ने गीत के बोलों पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में कहा गया है कि गाने की एक पंक्ति — “जन्मों को गुड़ती में मिलती अफीम ऐ” — धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है।

शिकायतकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट गुरवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस लाइन को लेकर पहले ही गायक को कानूनी नोटिस भेजा गया था। उनका कहना है कि ‘गुड़ती’ शब्द को श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी विशेष महत्व प्राप्त है, और इस तरह का संदर्भ देना असंवेदनशील है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *