Add Your Heading Text Here

HomeIndiaसुखना झील में पानी का स्तर खतरे के निशान पर, यूटी प्रशासन ने दो फ्लड गेट खोले

चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सुखना झील में पानी का स्तर खतरे के निशान 1163 फीट तक पहुंच गया। इस स्थिति को देखते हुए यूटी प्रशासन ने झील के कुल तीन फ्लड गेट में से दो गेट खोलने का निर्णय लिया।

सूत्रों के अनुसार, देर रात झील में अचानक पानी की आमद बढ़ने से पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया। इसके चलते प्रशासन ने शुक्रवार सुबह 3.45 बजे के करीब दो फ्लड गेट खोल दिए।

यह ध्यान देने योग्य है कि मौसमी सत्र में यह छठी बार है जब सुखना झील के फ्लड गेट खोले गए हैं। इससे पहले चार बार एक फ्लड गेट खोला गया था और एक बार दो फ्लड गेट खोले गए थे।

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में रात भर 35.8 मिमी और मोहाली में 79 मिमी बारिश हुई है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *