Add Your Heading Text Here

HomeIndiaहरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बनीं सिंगल मदर, सरोगेसी के ज़रिए मिला बेटा

चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बड़ी बेटी आरती राव मातृत्व के नए सफर में कदम रख चुकी हैं। सरोगेसी के माध्यम से तीन महीने पहले उनके घर बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम जैवीर सिंह रखा गया है। परिवार में छोटे वारिस के आने से खुशी का माहौल है।

परिवार ने दी पुष्टि

आरती राव के सरोगेसी से सिंगल मदर बनने की जानकारी अब सामने आई है। उनके निजी सहायक नवीन यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जैवीर सिंह की देखभाल फिलहाल मंत्री के घर पर ही हो रही है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और परिवार

आरती राव, अहीरवाल क्षेत्र के कद्दावर नेता राव इंद्रजीत की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनावों में अटेली सीट से जीत दर्ज की और इस समय हरियाणा की नायब सैनी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
उनकी छोटी बहन भारती राव राजनीति से दूर रहती हैं और दो बच्चों की मां हैं।

कानूनी प्रक्रिया के बाद सरोगेसी

सूत्रों के मुताबिक, सरोगेसी का फैसला लेने से पहले आरती राव ने अदालत से अनुमति मांगी थी। सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही यह प्रक्रिया अपनाई गई। बेटे के जन्म के साथ अब जैवीर सिंह, राव तुलाराम वंश की पांचवीं पीढ़ी का हिस्सा बन गए हैं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *