
टोक्यो/सेंदाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन की यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सेंदाई तक का सफर तय किया और आपसी सहयोग पर चर्चा भी की।
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ईस्ट जापान रेलवे कंपनी (JR East) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय ट्रेन चालकों से भी मुलाकात की। बताया गया कि इन चालकों को हाई-स्पीड रेल संचालन से जुड़ी नवीनतम तकनीक और प्रबंधन कौशल की ट्रेनिंग दी जा रही है, जो भारत में चल रहे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए अहम साबित होगी।
जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंदाई की ओर। कल रात से ही हम एक साथ यात्रा कर रहे हैं।”









