Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत पर राहत भरी खबर

डॉक्टरों के अनुसार उनकी पल्स रेट में सुधार हो रहा है और इस समय उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मेडिकल टीमें लगातार उनकी निगरानी कर रही हैं और हर पहलू से उनकी सेहत पर ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मान को बीती रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों द्वारा उनकी स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की जा रही है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अस्पताल पहुंचे और मान की सेहत के बारे में जानकारी ली।

मान से मुलाकात के बाद मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री की हालत ठीक है और वे धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि डॉक्टरों ने अभी कुछ समय तक उन्हें अस्पताल में ही रखने की सलाह दी है, ताकि वे पूरी तरह से स्वस्थ हो सकें।

सिसोदिया ने उम्मीद जताई कि जल्द ही भगवंत मान पूरी तरह ठीक होकर जनता के बीच वापस लौटेंगे और मुख्यमंत्री के रूप में अपने रोज़मर्रा के कामकाज संभालेंगे। उन्होंने कहा कि मान हमेशा लोगों के बीच रहना पसंद करते हैं और जल्द ही उन्हें अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए देखा जाएगा।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *