Add Your Heading Text Here

HomePunjabमुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटे, मीडिया से बनाई दुरी

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें 5 सितंबर की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने इस दौरान रोज़ाना उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर अपडेट मीडिया और परिवार को प्रदान की।

हालांकि, छुट्टी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और अपने काफिले के साथ सीधे निवास स्थान के लिए रवाना हो गए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मुख्यमंत्री की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *