Add Your Heading Text Here

HomeSportsविदेशी टीम के लिए डेब्यू करेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, एशिया कप में नहीं मिली जगह
विदेशी टीम के लिए डेब्यू करेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, एशिया कप में नहीं मिली जगह

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय यूएई के दौरे पर है, जहां वह एशिया कप खेल रही है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की है और अपने पहले ही मैच में मेजबान टीम को 9 विकेट से हराया है. इन सब के बीच टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने बड़ा फैसला लिया है. ये खिलाड़ी जल्द ही एक विदेशी टीम के लिए खेलता हुआ नजर आएगा. इस खिलाड़ी को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड में नहीं चुना गया था.

विदेशी टीम के लिए खेलेगा ये भारतीय खिलाड़ी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दो राउंड में हैम्पशर की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं. हैम्पशर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते इसका ऐलान किया है. हैम्पशायर 15 से 18 सितंबर तक कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड, टॉनटन में समरसेट का सामना करेगी, जिसके बाद 24 से 27 सितंबर तक यूटिलिटा बाउल में मौजूदा चैंपियन सरे से भिड़ेगी. सुंदर इन दोनों मुकाबलों का हिस्सा बनेंगे.

बता दें, वॉशिंगटन सुंदर हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे. उन्होंने इस दौरे पर 47 की औसत से 284 रन बनाए थे, जिसमें ओल्ड ट्रैफर्ड में उनका पहला शतक भी शामिल था, जिससे भारत ने मैच बचाया था. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ी थी. साल 2022 के बाद से यह पहला मौका होगा जब सुंदर काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप में लंकाशर का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने नॉर्थम्पटनशर के खिलाफ अपने पहले मैच में पांच विकेट भी लिए थे.

टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन

वॉशिंगटन सुंदर ने अभी तक 13 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 44.2 की औसत से 752 रन बनाए हैं. इस दौरान वह 1 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने 28.5 की औसत से 32 विकेट भी लिए हैं, जिनमें तीन बार 4 विकेट हॉल और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *