Add Your Heading Text Here

HomePunjabAAP विधायक मनजिंदर लालपुरा को 4 साल की सजा, विधायकी पर खतरा

तरनतारण: आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय बड़ा झटका लगा जब खडूर साहिब से पार्टी विधायक मनजिंदर लालपुरा को तरनतारण की जिला अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई। यह फैसला 12 साल पुराने एक मामले में आया है, जिसमें अदालत ने दो दिन पहले ही उन्हें दोषी ठहराया था।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में लालपुरा समेत 6 आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। फैसला आने के बाद परसों ही पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया था।

अदालत के इस फैसले का सीधा असर उनकी विधायकी पर भी पड़ सकता है। अगर सजा के आधार पर उनकी सदस्यता खत्म होती है, तो खडूर साहिब विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हो सकता है।

पंजाब की सियासत में यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या आम आदमी पार्टी विधायक की सदस्यता बचाने के लिए कोई कानूनी रास्ता अपनाएगी या खडूर साहिब की सीट खाली हो जाएगी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *