Add Your Heading Text Here

HomePunjabपूर्व सांसद महिंदर सिंह केपी के बेटे रिची की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल

जालंधर में शनिवार देर रात हुए एक भयानक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद महिंदर सिंह केपी के इकलौते पुत्र रिची केपी की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा मॉडल टाउन मार्केट से माता रानी चौक को जोड़ने वाली सड़क पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक तेज़ रफ़्तार क्रेटा कार ने अनियंत्रित होकर एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के एयरबैग खुल गए। इसी बीच रिची केपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों को गंभीर चोटें आईं। उनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना नंबर 6 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देर रात सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे के जिम्मेदार क्रेटा कार चालक की पहचान करने में जुट गई। थाना प्रभारी एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार चालक अपने परिवार के साथ मॉडल टाउन से माता रानी चौक की ओर तेज़ गति से जा रहा था। उसी दौरान उसने सामने से आ रही फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी, जिससे यह दुखद घटना घटी।

शहर में इस हादसे के बाद शोक की लहर है। अकाली नेता के परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि रिची केपी का इस तरह अचानक चले जाना परिवार और समर्थकों के लिए गहरा सदमा है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *