CITY HOME NEWS

HomePunjabअबोहर में टैंकर ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौत, रॉन्ग‎ साइड से आया, ड्राइवर मौके से फरार; इकलौता बेटा था

अबोहर में तेल के टैंकर ने रॉन्ग‎ साइड से आई बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा हनुमानगढ़ रोड ओवर ब्रिज पर हुआ। मृतक की पहचान कीकरखेड़ा गांव निवासी मनपिंद्र के रूप में हुई है। घटना देर शाम की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक का सिर गंभीर रूप से चोटिल हुआ। हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना नंबर 2 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारी प्रोमिला सिधू की मौजूदगी में मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *