Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentUpcoming Film: आमिर ने छोड़ा जिसका हाथ, उस 600 करोड़ी डायरेक्टर को लगा बड़ा झटका! क्या कुली ने बिगाड़ा खेल?
Upcoming Film: आमिर ने छोड़ा जिसका हाथ, उस 600 करोड़ी डायरेक्टर को लगा बड़ा झटका! क्या कुली ने बिगाड़ा खेल?

Upcoming Film: यूं तो हर साल साउथ की कई बड़ी फिल्मों पर काम होता है. इस साल भी कई धांसू फिल्में आने वाली है. पर जिस प्रोजेक्ट ने सबका ध्यान खींचा, वो है- कमल हासन और रजनीकांत की पिक्चर. 45 साल बाद दोनों एक साथ आने वाले हैं. हाल ही में रजनीकांत की ‘कुली’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है. पर लोकेश कनगराज के परफॉर्मेंस ने लोगों को कुछ खास सरप्राइज नहीं किया. लोगों का कहना था कि वो इससे बेहतर परफॉर्म कर सकते थे. क्योंकि इससे पहले भी कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं. अब रजनीकांत के फिल्म के डायरेक्टर का पत्ता कट गया है. जानिए कहां नुकसान हुआ?

जी हां, यहां लोकेश कनगराज की बात हो रही है. जिन्हें लेकर बड़ी जानकारी मिली है. हाल ही में एक न्यूज वेब साइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि डायरेक्टर अपनी अगली फिल्म शुरू करने को लेकर काफी स्ट्रगल कर रहे हैं. पहले ऐसी खबर थी कि कमल हासन और रजनीकांत की फिल्म के लिए वो डायरेक्शन करने वाले हैं. पर नए अपडेट ने उनके फैन्स को निराश कर दिया होगा.

लोकेश कनगराज का कहां फंसा खेल?

नई रिपोर्ट से पता लगा कि उस फिल्म का डायरेक्टर अब बदला जा रहा है. साथ ही नए डायरेक्टर की तलाश जारी है. दरअसल इससे पहले ही उनकी आमिर खान के साथ एक फिल्म कैंसिल हो गई थी. लोकेश कनगराज और आमिर को साथ में एक सुपरहीरो फिल्म बनानी थी. पर ‘कुली’ के परफॉर्मेंस के बाद खबर आई कि इसे रोक दिया गया है. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों की स्क्रिप्ट को लेकर सहमति नहीं बनी है, इसलिए मामला फंसा हुआ है.

अब तमिल डायरेक्टर ने Khaithi 2 बनाने का फैसला कर लिया है. लेकिन नई रिपोर्ट से यह पता लगा कि Karthi और लोकेश कनगराज के बीच क्रिएटिव डिफरेंस के चलते यह फिल्म भी रुक गई है. कहा जा रहा है कि एक्टर लंबे वक्त से कैथी 2 की शूटिंग का इंतजार कर रहे थे. पर लोकेश कनगराज की प्रायोरिटी थीं और उन्होंने विजय और रजनीकांत जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया. कई बार फिल्म की शूटिंग भी टाल दी गई. अब क्योंकि उनके पास कोई ऑप्शन नहीं बचा, तो मामला यहीं फंस रहा है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म को भी रोक दिया गया है.

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दरअसल लोकेश कनगराज ने Leo भी बनाई थी. जिसने दुनियाभर में शानदार परफॉर्म किया था. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 600 करोड़ से ज्यादा था, जबकि बजट 250 करोड़ बताया जाता है. देखना होगा लोकेश कनगराज का कौनसा प्लान बनता है?

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *