
दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर रविवार को एक 13 साल के अफगानी लड़के ने हवाई सुरक्षा को हिला देने वाला मामला पेश किया। लड़का काबुल से उड़ान भरने वाले केएम एयरलाइंस के विमान संख्या ARQ-4401 के लैंडिंग गियर में छिपकर दिल्ली पहुंच गया।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, लड़का सुबह लगभग 11 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। एयरलाइन कर्मचारियों ने इसे देखते ही तुरंत सुरक्षा कंट्रोल रूम को सूचना दी। बाद में लड़के की पहचान कुंदुज़ शहर के निवासी के रूप में हुई।
जांच में सामने आया कि लड़के ने केवल उत्सुकता और साहसिक इच्छा के चलते विमान के पीछे के लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में छिपने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइन और हवाई अड्डे की सुरक्षा टीम ने लड़के को पकड़कर पूछताछ के लिए टर्मिनल 3 ले जाया।
पुछताछ के बाद, लड़के को उसी फ्लाइट के माध्यम से अफगानिस्तान भेज दिया गया, जो दोपहर लगभग 12:30 बजे रवाना हुई। केएम एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारियों ने इस घटना के बाद विमान के लैंडिंग गियर की पूरी सुरक्षा जांच भी की।









