Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentVIDEO: हिप्पो ने शेर के दिल में पैदा किया खौफ, देखिए कैसे डरकर भागा ‘जंगल का राजा’
VIDEO: हिप्पो ने शेर के दिल में पैदा किया खौफ, देखिए कैसे डरकर भागा ‘जंगल का राजा’

वैसे तो जंगल की दुनिया हैरान ही करती है, लेकिन कभी-कभी जंगल में कुछ ऐसे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ये तो आप जानते ही होंगे कि शेर जंगल के राजा होते हैं, जिनसे उलझने की गलती जंगल का कोई भी जानवर नहीं करता, वरना इसका परिणाम बहुत ही भयानक होता है. वहीं, पानी की अगर बात करें तो मगरमच्छ और हिप्पो जैसे जानवर इसके बादशाह होते हैं. इन्हीं जानवरों से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो काफी हैरान करने वाला है.

दरअसल, इस वीडियो में एक हिप्पो जंगल के राजा शेर पर अटैक करते नजर आता है. उसका हमला इतना तगड़ा था कि शेर भागने पर मजबूर हो गया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो शेर पानी में मस्ती कर रहे होते हैं कि तभी उनके पास अचानक एक हिप्पो पहुंच जाता है. वो गुस्से में होता है और आते ही एक शेर पर टूट पड़ता है. उसका हमला जोरदार था, जिससे शेर भी डर जाता है. हिप्पो का बड़ा सा मुंह देखकर शेर कांप जाता है और पानी से निकल कर जल्दी से भाग लेता है. हाथी के अलावा किसी दूसरे जानवर से डरकर किसी शेर को यूं भागते आपने शायद ही कभी देखा होगा. हिप्पो शेर के दिल में खौफ पैदा कर देता है.

2 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो

इस खौफनाक लड़ाई वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Predatorvids नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 13 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख कोई कह रहा है कि शेरों के लिए ये नहाने का सही टाइम नहीं था, तो कोई कह रहा है कि हिप्पो ने तो जंगल के राजा की हालत ही खराब कर दी. वहीं, एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि अपने साथी पर हमला होते देख दूसरा शेर तो चुपके से दूसरी तरफ से निकल भागा.

यहां देखें वीडियो

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *