CITY HOME NEWS

Home ∕ Entertainment ∕ National Awards: 4 साल की बच्ची ने तोड़ा कमल हासन का 65 साल पुराना रिकॉर्ड, साउथ सुपरस्टार का आया रिएक्शन
National Awards: 4 साल की बच्ची ने तोड़ा कमल हासन का 65 साल पुराना रिकॉर्ड, साउथ सुपरस्टार का आया रिएक्शन

Treesha Thosar Breaks Kamal Haasan Big Record: साउथ सुपरस्टार कमल हासन को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 65 साल का वक्त हो गया है. बहुत छोटी उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग करनी शुरू कर ली थी. लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि वे पहले से ही काफी टैलेंटेड थे. कमल हासन ने 6 साल की उम्र में ही अपना पहला अवॉर्ड हासिल कर लिया था. अवॉर्ड भी ऐसा-वैसा नहीं, सीधा राष्ट्रीय सम्मान. एक्टर को कलाथुर कन्नम्मा फिल्म के लिए ये अवॉर्ड मिला था.

उस दौरान उनकी उम्र महज 6 साल की थी. ना तो इससे पहले किसी ने ये सम्मान हासिल किया था ना तो इसके 65 साल तक किसी ने ये सम्मान हासिल किया. लेकिन अब 4 साल की एक बच्ची ने न सिर्फ नेशनल अवॉर्ड के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया बल्कि कमल हासन का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला.

कमल हासन ने दी शुभकामनाएं

कमल हासन को जैसे ही त्रिशा के नेशनल अवॉर्ड जीतने के बारे में पता चला उन्होंने त्रीशा को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी की. कमल हासन ने लिखा- ‘प्यारी मिस त्रिशा थोसर, आपको मेरी तरफ से बहुत हौसलाफजाई. आपने मेरे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. जब मैं 6 साल का था उस दौरान मुझे मेरा पहला अवॉर्ड मिला था. अभी आपको एक लंबा समय तय करना है. अपने शानदार टैलेंट पर ऐसे ही काम करते रहिए. आपके घर के बड़ों को भी मेरी ओर से प्रशंसाएं.’

अब कमल की इस पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन्स आने भी शुरू हो गए हैं. एक शख्स ने लिखा- मैंने 20 साल या उससे ज्यादा की उम्र में किसी को ये अवॉर्ड मिलते देखा था लेकिन ये तो बहुत छोटी उम्र है. ढेर सारी बधाई. एक दूसरे शख्स ने लिखा- जब भी आप अपनी अचीवमेंट्स आने वाली पीढ़ियों को बताएंगी तो लोग चौंक जाएंगे. फैंस नन्ही एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.

65 साल बाद बना इतिहास

साल 2025 की नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी बेहद खास रही. इस दौरान शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को उनका पहला नेशनल अवॉर्ड मिला. जबकी साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान से नवाजा गया. लेकिन इस सेरेमनी में अगर असली महफिल किसी ने लूटी तो वो थीं 4 साल की नन्ही एक्ट्रेस त्रिशा थोसर. एक्ट्रेस ने 4 साल की उम्र में ही नाल 2 फिल्म में चिन्नी का रोल प्ले करने के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड हासिल किया है. इससे पहले कमल हासन ने 6 साल की उम्र में साल 1960 में कलथुर कन्नम्मा फिल्म के लिए प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल से नवाजा गया था. इसके बाद से उनका ये रिकॉर्ड 60 सालों तक कोई नहीं तोड़ सका. मगर अब साल 2025 में ये रिकॉर्ड टूट गया है.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *