Add Your Heading Text Here

HomeIndiaलोकतंत्र पर हमला भारत के लिए बड़ा खतरा…कोलंबिया में मोदी सरकार पर बरसे राहुल
लोकतंत्र पर हमला भारत के लिए बड़ा खतरा…कोलंबिया में मोदी सरकार पर बरसे राहुल

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलंबिया में मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला. कोलंबिया के EIA यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा कि भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं. एक लोकतांत्रिक व्यवस्था सभी के लिए जगह प्रदान करती है.

मगर इस समय जो डेमोक्रेटिक सिस्टम है, वह हर तरफ से हमले की चपेट में है. वहीं, वैश्विक परिदृश्य में भारत की बढ़ती प्रासंगिकता के सवाल पर राहुल ने कहा कि भारत में 1.4 अरब लोगों के साथ जबरदस्त क्षमता है. लेकिन भारत का सिस्टम चीन से पूरी तरह अलग है क्योंकि यहां कई प्रकार की भाषाए, संस्कृतियां, परंपराएं और धर्म हैं. इसलिए भारत का सिस्टम थोड़ा कॉम्प्लेक्स है.

राहुल गांधी ने कहा कि भारत दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है. मगर भारतीय ढांचे में कुछ खामिया हैं, कुछ जोखिम हैं, जिनसे भारत को पार पाना होगा. सबसे बड़ा जोखिम लोकतंत्र पर हो रहा हमला है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग परंपराओं, धर्मों और विचारों को जगह देने की आवश्यकता होती है. मगर इस समय भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जबरदस्त हमला हो रहा है.

उन्होंने कहा हम वह नहीं कर सकते जो चीन करता है. लोगों को दबाना और एक सत्तावादी व्यवस्था चलाना. हमारा ढांचा इसे स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि भारत, चीन का पड़ोसी और अमेरिका का बड़ा साझेदार है. हम ठीक उस जगह पर बैठे हैं जहां दोनों ताकतें आपस में टकरा रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत में अपार क्षमताएं हैं. इसकी आबादी चीन से ज्यादा है.

भारत की व्यवस्था बहुत जटिल है. भारत की ताकतें चीन से अलग हैं. भारत की एक प्राचीन आध्यात्मिक और वैचारिक परंपरा भी है जो आज की दुनिया के लिए बहुत उपयोगी है. उन्होंने ये भी कहा कि भारत चीन की तरह अपने लोगों का दमन नहीं कर सकता. अमेरिका के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्रुवीकरण अभियान ज्यादातर बेरोजगारों पर केंद्रित है.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *