CITY HOME NEWS

Home ∕ Religious ∕ शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मन्दिर के दर्शन स्थल की दीवारों पर भी चांदी लगा दी गई है

ये चांदी माता रानी के एक भक्त रमेश अग्रवाल जो कि जलंधर पंजाब के रहने वाले हैं उनकी ओर से दान के रूप में लगवाई गई है दर्शन स्थल की दीवारों पर करीब पौने चौदह किलो चांदी लगाई गई है इससे पहले भी रमेश अग्रवाल की ओर से मन्दिर के प्रवेश द्वार की दीवारों पर और दर्शन स्थल की छत पर चांदी लगवाई गई थी जिसके बाद चांदी से सुसज्जित दर्शन स्थल काफी सुंदर लग रहा है बताते चले कि इस एक साल के अंदर रमेश अग्रवाल की ओर से 35किलो चांदी चिंतपूर्णी मन्दिर में लगवाई जा चुकी है।वीरवार को चिंतपूर्णी मन्दिर पहुंचे रमेश अग्रवाल ने परिवार सहित चिंतपूर्णी मन्दिर माथा टेका और पूजा अर्चना की इस मौके पर उनके साथ मन्दिर ट्रस्ट के एस डी ओ आर के जसवाल भी मौजूद रहे।

चिंतपूर्णी से अमन शर्मा की रिपोर्ट।

About Author

Posted By City Home News