Add Your Heading Text Here

HomeIndiaसेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को किया नाकाम ,घुसपैठ की लाश घसीटते दिखें आतंकी 

जम्मू के अखनूर सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम की है. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. सेना के जवानों को अंतरराष्ट्रीय सीमा की तरफ से चार घुसपैठिए तार की तरफ आते दिखे, जिसके बाद उन्होंने उन पर गोलियां चलाईं. इस गोलीबारी में एक घुसपैठिया ढेर भी हो गया, जिसकी लाश को आतंकियों को घसीटकर ले जाते हुए देखा गया.मिली जानकारी के मुताबिक, इन घुसपैठियों को पाकिस्तान की तरफ से पूरा सपोर्ट मिल रहा था. जिस वक्त ये घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. ठीक उसी वक्त पाकिस्तान की सेना ने भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने के लिए अपनी एक पोस्ट में आग भी लगा दी. हालांकि, पाकिस्तान की ये चाल कामयाब नहीं हो पाई और सैनिकों ने तुरंत घुसपैठियों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया, जिसमें एक घुसपैठिया मारा गया. भारतीय सेना की 16वीं कोर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘अखनूर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है. शुक्रवार की देर रात हमारी सर्विलांस डिवाइस के जरिए चार आतंकवादियों की संदिग्ध देखी गई. इसके बाद हमारी ओर से फायरिंग की गई. आतंकियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार एक शव को घसीटते हुए वापस ले जाते हुए देखा गया.

बता दें कि अखनूर में घुसपैठ की कोशिश ऐसे वक्त में की गई है, जब पुंछ आतंकी हमले के बाद से भारतीय सेना अलर्ट है और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. बॉर्डर पर पुंछ और राजौरी में सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है और इन दोनों जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद है. बीते दिनों पुंछ में आतंकवादियों ने घात लगाकर सेना के जवानों पर हमला कर दिया था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे.

About Author

Posted By City Home News