बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं. अभिनेता ने अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर गर्लफ्रेंड शौरा खान से निकाह किया, जिसमें परिवार और कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था. निकाह के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपनी नई नवेली दुल्हन से मिलाया. हालांकि, अब तक अभिनेता ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था. अरबाज खान ने 6 साल पहले मलाइका अरोड़ा से तलाक लिया था, जिसके बाद वह जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे. लेकिन, ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया. जॉर्जिया से ब्रेकअप के बाद 56 साल के अभिनेता शौरा को डेट कर रहे थे, जिसकी किसी को कानों-कान खबर नहीं थी. 56 साल के अरबाज की नई दुल्हनिया शौरा पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं. अरबाज और शौरा के निकाह में उनके भाई सलमान खान, सोहेल खान, उनका बेटा अरहान खान समेत कुछ नजदीकी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. इस शादी में रवीना टंडन, फराह खान, साजिद खान, रितेश देखमुख समेत खान परिवार के नजदीकी लोग ही शामिल हुए. इस शादी का एक प्राइवेट वीडियो सामने आया है, जिसमें अपनी नई भाभी के साथ नाचते हुए सलमान खान नजर आ रहे हैं.
अरबाज और शौरा की शादी की रस्में अर्पिता खान के बांद्रा वाले घर पर की गईं. इसी प्राइवेट वेडिंग का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सिंगर हर्षदीप कौर गाना गाती नजर आ रही हैं और सलमान खान अपनी ही फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सलमान के साथ-साथ अरबाज-मलाइका का बेटा अरहान और सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री भी झूमती नजर आ री हैं.
बॉलीवुड शादियों की बात आती है तो फैशन डिजाइनर सब्यसाची का नाम जरूर आता है. अरबाज और शौरा ने भी अपने निकाह के लिए सब्यसाची को ही चुना. अरबाज अपनी शादी में खूबसूरत बंदगला फ्लोरल कुर्ता पहने नजर आए. इस पेस्टल पिंक आउटफिट में वो काफी जच रहे थे. वहीं शौरा भी इस शादी में पेस्टल कलर के पिंक फ्लोरल लहंगे में नजर आईं. इसे उन्होंने गोल्डन ब्रालेट के साथ टीमअप किया. शौरा भारी नेकलेस के साथ खुले बालों में दुल्हन बनी नजर आईं. बता दें कि अरबाज और शौरा आने वाली फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर मिले थे, जहां उन्हें प्यार हुआ.









