CITY HOME NEWS

Home ∕ Punjab ∕ खन्ना जीटी रोड पर देर रात चोरों ने एक करियाना दुकान की दीवार पर पाड़ लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गईं है। चोर दुकान से एलसीडी, ड्राई फ्रूट, घी और नकदी चुराकर लें गए हैं। दुकान पर पहले भी चोरी की एक वारदात हो चुकी है। दुकान के मालिक सौरव ने बताया कि वह दुकान को बंद कर रात घर चले गए थे। सुबह जब आकर दुकान खोली तो चोरी की वारदात हो चुकी थी। चोर दुकान के साथ लगते खाली प्लांट में से अंदर घुसकर दुकान की दीवार पर पाड़ लगाकर अंदर घुस गए और चोरी की वारदात करके फरार हो गए। चोरों की संख्या दो बताई जा रही है। पोलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Byte – सौरव, दुकान मालिक।

About Author

Posted By City Home News