CITY HOME NEWS

Home ∕ Local News ∕ लुधियाना में पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें, लोग परेशान, पेट्रोल पंप के बाहर चालान काटते नजर आए पुलिसकर्मी.

तस्वीरें लुधियाना की हैं, जहां केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए जा रहे कानूनों को लेकर देशभर के ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए पेट्रोल पंपों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग ईंधन भराने के लिए कतारों में खड़े नजर आए. लेकिन पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी के कारण लोग कहीं न कहीं इन समस्याओं से जूझते भी दिखे और मोदी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा भी जाहिर किया. इतना ही नहीं, ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने के लिए पेट्रोल पंप के बाहर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जहां ट्रैफिक को नियंत्रित किया, वहीं कई लोगों के चालान भी काटे, जिसका लोगों ने विरोध भी किया.

बाइट. गुरमीत सिंह पुलिस अधिकारी और परेशान लोग
उधर, पंप संचालक का कहना है कि तेल की सप्लाई बंद होने से उनके पास जो स्टॉक था, वह खत्म हो गया है।
बाइट. पेट्रोल पंप

About Author

Posted By City Home News