CITY HOME NEWS

Home ∕ Local News ∕ अरविंद केजरीवाल ने ईडी दफ्तर में पेश होने से किया इनकार

दिल्ली शराब घोटाला केस से जुड़े मामले में ईडी की रडार पर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय के समन को इग्नोर कर दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज भी ईडी की पूछताछ में शामिल होने से इनकार कर दिया. ईडी के तीसरे समन का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह ईडी दफ्तर नहीं जाएंगे.

दरअसल, दिल्ली शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी को पेश होने के लिए ईडी ने समन भेजा था.अब यह स्पष्ट हो गया है कि अरविंद केजरीवाल ईडी दफ्तर नहीं गए हैं तो ऐसे में अब ईडी, कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है | जिसके बाद अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होना भी संभव है | वहीं अब देखना ये होगा कि ईडी आगे क्या एक्शन लेती है |

About Author

Posted By City Home News