CITY HOME NEWS

Home ∕ Sports ∕ पाकिस्तानी कप्तान की बेइज्जती, सूर्यकुमार यादव ने सबके सामने कर दिया ऐसा
पाकिस्तानी कप्तान की बेइज्जती, सूर्यकुमार यादव ने सबके सामने कर दिया ऐसा

एशिया कप 2025 का आगाज आज (9 सितंबर) अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच मुकाबले के साथ हो रहा है, वहीं, भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले प्री-टूर्नामेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. जहां सभी कप्तानों ने हिस्सा लिया. लेकिन इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के बीच ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया.

सूर्यकुमार यादव ने सबके सामने कर दिया ऐसा

एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले भारत और पाकिस्तान के कप्तान सुर्खियों में आ गए हैं. टूर्नामेंट के उद्घाटन से पहले आयोजित प्री-टूर्नामेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के बीच कोई औपचारिक अभिवादन नहीं हुआ, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा. दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी टीमों के कप्तानों ने हिस्सा लिया, लेकिन सूर्यकुमार और सलमान ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी.

कॉन्फ्रेंस के बाद सूर्यकुमार ने अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान और कुछ बाकी कप्तानों के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की, लेकिन सलमान के साथ कोई बातचीत या हाथ मिलाना नहीं हुआ. दूसरी ओर, सूर्यकुमार ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ औपचारिक रूप से हाथ मिलाया. यह घटना भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के तनावों के संदर्भ में देखी जा रही है. हाल ही में पाहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई है. भारत में कुछ लोगों ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का विरोध किया था और टूर्नामेंट से हटने की मांग भी उठी थी.

फैंस को भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट हमेशा से सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भावनाओं का एक बड़ा मंच रहा है. इस घटना ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच खेल के मैदान पर भी मौजूद तनाव को उजागर किया है. फैंस अब इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, जहां दोनों टीमें मैदान पर अपनी राइवलरी को और गहरा करेंगी.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *