पलवल जिले में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में जाट धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत का मुख्य उद्देश्य पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना और पलवल जिले में भारी बारिश से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलवाना है। पंचों ने की पहल की सराहना पंचायत की अध्यक्षता चेतराम मेंबर मित्रोल ने की। किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। विभिन्न गांवों से आए पंचों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने अधिक से अधिक सहयोग राशि एकत्र करने का आश्वासन दिया। राहत कार्य को प्रभावी बनाने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। गांव-गांव से राशन करेगी इकट्ठा यह कमेटी गांव-गांव जाकर स्थानीय कमेटियों के साथ मिलकर सहयोग राशि एकत्र करेगी। इसमें चेतराम चौहान, विजेंद्र सिंह, छिद्धि सरपंच समेत 30 प्रमुख सदस्यों को शामिल किया गया है। पंचायत में मौजूद सभी लोगों ने 10 और 11 सितंबर को डीसी कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का वादा किया। कमेटी जल्द ही पीड़ित लोगों से संपर्क कर उन तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम शुरू करेगी।









