चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित मोबाइल मार्केट में आज भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मार्केट मोबाइल शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के लिए प्रसिद्ध है, जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। आग लगने के समय भी मार्केट में भारी भीड़ मौजूद थी। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद दमकल कर्मियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर, आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।









