🔴 DC दफ्तर में दिव्यांग व्यक्ति को हुई परेशानी, खड़े पानी ने रोका रास्ता
🟠 बारिश से मिली राहत लेकिन दिव्यांगों के लिए बनी नई मुसीबत
🔴 दो घंटे से फंसा व्यक्ति बोला — प्रशासन ध्यान दे दिव्यांगों की ज़रूरतों पर
🟠 सरकारी दफ्तरों के बाहर कीचड़ और पानी से दिव्यांगों को हो रही है मुश्किल
लुधियाना के DC दफ्तर में अपना काम करवाने आए एक दिव्यांग व्यक्ति ने मीडिया से बातचीत में प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन DC दफ्तर के बाहर पानी भरने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यक्ति ने बताया कि, “मैं पिछले दो घंटे से दफ्तर में बैठा हूं, अपना जरूरी काम तो करवा लिया, लेकिन मेरी शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है क्योंकि मैं दिव्यांग हूं। बाहर अब भी बरसात का पानी जमा हुआ है, जिससे निकलना मेरे लिए बेहद मुश्किल हो गया है।”
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि सरकारी दफ्तरों में दिव्यांगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी को भी ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।









