Add Your Heading Text Here

HomePunjabफाजिल्का में पेड़ टकराकर बस पलटी:7 लोग घायल, 40 यात्री सवार थे; पशु को बचाने की कोशिश में हादसा

फाजिल्का में आज यानी गुरुवार दोपहर को एक बस पेड़ से टकराकर पलट गई, जिससे 7 लोग घायल हो गए। गांव शेरगढ़ से अबोहर की ओर जा रही बस में करीब 30-40 यात्री सवार थे। गांव झोरडखेड़ा के पास बस ड्राइवर ने सड़क पर बैठे एक पशु को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार आ गया। दोनों को बचाने के प्रयास में बस सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 7-8 यात्री मामूली रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस के पलटने से मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। बस में सवार एक यात्री हरविंदर सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर हरे और सूखे कीकर के पेड़ों की संख्या ज्यादा है। इन्हें हटाने के लिए जंगलात विभाग को कई बार लिखा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि सूखे पेड़ों को हटाने से ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *