पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह आज फाजिल्का पहुंचे, जहां डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । जबकि केंद्र सरकार को भी उन्होंने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसान की बर्बाद फसल के लिए 6800 रुपए मुआवजा बिल्कुल जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके द्वारा दो चिट्ठियां केंद्र सरकार को लिखी गई है। डॉ बलबीर सिंह ने बताया कि वह उम्मीद करते हैं कि फाजिल्का के सरहदी इलाके में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए जो प्रयास पंजाब सरकार कर रही है। केंद्र सरकार भी उसमें उनकी मदद करेगी। क्योंकि उन्होंने कहा कि किसान की बर्बाद हुई फसल के लिए 6800 रुपए मुआवजा बिल्कुल जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार को दो चिट्ठियां लिख चुके हैं कि सरहदी इलाके के लिए एम्बुलेंस, एडवांस मेडिकल सपोर्ट, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 25% ज्यादा सैलरी और इसी तरह कोरोना, युद्ध और बाढ़ में अच्छी भूमिका निभाने वाली आशा वर्करों को 10 हजार रुपए प्रति महीना देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरहदी गांव के किसान जो साल में एक बार फसल की बिजाई करते हैं। उनके लिए भी स्पेशल पैकेज देने की मांग रखी गई है। जबकि इलाके के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अपने स्तर पर वह बेहतर प्रयास कर रहे हैं।









