CITY HOME NEWS

Home ∕ World ∕ बांग्लादेश चुनाव में ब्रिटेन का होगा दखल, यूरोप से भेजे जाएंगे 150 पर्यवेक्षक
बांग्लादेश चुनाव में ब्रिटेन का होगा दखल, यूरोप से भेजे जाएंगे 150 पर्यवेक्षक

बांग्लादेश में अगले साल फरवरी 2026 में संसदीय चुनाव होने वाले हैं. इस बीच खबर है कि यूरोपीय संघ (EU) इस चुनाव में अहम भूमिका निभाने जा रहा है. EU करीब 150 चुनाव पर्यवेक्षक भेजने की योजना बना रहा है. इसके लिए EU ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय और चुनाव आयोग (EC) के साथ त्रिपक्षीय समझौते (MOU) पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव दिया है.

चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी. ब्रिटेन की उच्चायुक्त सारा कुक ने कहा कि ब्रिटेन चुनाव आयोग को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने में हर संभव मदद देगा. सारा कुक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एएमएम नसीर उद्दीन से लगभग एक घंटे लंबी बैठक की. उनके नेतृत्व में दो सदस्यीय ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से चर्चा की.

चुनाव आयोग और EU की बैठक

अख्तर अहमद ने बताया कि EU के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और कुछ सवालों पर स्पष्टीकरण मांगा. उन्होंने कहा कि EU के प्री-इलेक्शन विशेषज्ञ यह जानना चाहते थे कि पर्यवेक्षक मतदान केंद्रों में प्रवेश कर सकेंगे या नहीं. सभी 150 पर्यवेक्षक एक साथ नहीं आएंगे.

बल्कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अलग-अलग समय पर बांग्लादेश आएंगे. EC सचिव ने यह भी बताया कि EU पर्यवेक्षक यह देखना चाहते हैं कि चुनाव परिणाम कैसे प्रकाशित होंगे, गजट नोटिफिकेशन कब आएगा और क्या यह जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ब्रिटेन किस तरह की मदद करना चाहता है?

ब्रिटिश उच्चायुक्त सारा कुक ने कहा कि ब्रिटेन बांग्लादेश में पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग करेगा. इसके अलावा, ब्रिटेन मतदान एजेंटों के प्रशिक्षण में भी मदद करेगा. उन्होंने बताया कि UK और अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदार विशेष रूप से कमजोर वर्गों के लिए राष्ट्रीय नागरिक शिक्षा कार्यक्रम और चुनाव अधिकारियों के प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं.
इस तरह, यूरोप और ब्रिटेन दोनों बांग्लादेश के आगामी संसदीय चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं, ताकि चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हों.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *