पंजाब के लुधियाना में बल्लोके रोड पर एप्पल विला व जंडू कॉलोनी में तीसरा ठेका खुलने जा रहा है। मोहल्ले के लोगों को जैसे ही पता चला कि उनके इलाके में नया ठेका खुलने जा रहा है तो उन्होंने ठेके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मोहल्ला वासी डीसी दफ्तर पहुंचे अऔर उन्होंने प्रशासन को दो टूक कह दिया कि अगर ठेका खुला तो वो संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सुरेश मोहन ने बताया कि जंडू कॉलोनी व एप्पल विला के बाहर दो बड़े शराब के ठेके हैं। शराब ठेकेदार अब फिर से एक और ठेका खोलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के लोग मिलकर डीसी को मिले और उन्हें ज्ञापन सौपा। डीसी हिमांशु जैन ने भरोसा दिलाया कि इस बारे में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी महिलाओं का निकलना हो गया मुश्किल
बल्लोके के सरपंच विक्की ऑबराय ने बताया कि गाव में दो ठेके पहले से हैं। अब तीसरा ठेका खुलने जा रहा है। शराब के ठेकों के बाहर शराब पीकर शरारती तत्व खड़े होते हैं जिससे महिलओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हलका गिल के विधायक जीवन सिंह संगोवाल से भी मिले। उन्होंने प्रशासन के पास भेजा है। प्रशासन ने भरोसा दिया है कि कार्रवाई की जाएगी।









