Add Your Heading Text Here

HomePunjabअबोहर में नशा बेचने से रोकने पर हमला:दो गुटों में झड़प, पथराव में बच्चे और लड़की समेत 3 घायल

अबोहर में नशा बिक्री को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। जोहड़ी मंदिर के पास प्रेम नगर में देर रात को हुई इस घटना में तेजधार हथियारों से एक व्यक्ति पर हमला किया गया। हमले में वकील कुमार की एक टांग लगभग पूरी तरह कट गई। घटना से एक दिन पहले पुरानी फाजिल्का रोड स्थित ईदगाह बस्ती में नशा बेचने वालों को रोकने पर कुछ लोगों ने एक घर पर पथराव किया था। इस पथराव में एक चार वर्षीय बच्चा और एक लड़की घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों के बीच राजीनामे की पंचायत चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने प्रेम नगर निवासी वकील कुमार पर हमला कर दिया। थाना नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई। डॉक्टर मंदीप सिंह ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए वकील कुमार को अमनदीप अस्पताल अमृतसर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर उचित इलाज न मिलने पर उनका पैर पूरी तरह अलग हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *