Add Your Heading Text Here

HomePunjabअमृतसर कोर्ट में हंगामा करने वाली महिला पर FIR:लेडी कॉन्स्टेबल से की हाथापाई, पति से मिलने आई; VIDEO

अमृतसर कोर्ट परिसर में पुलिस की महिला सिपाही से हाथापाई और गाली-गलौज करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना शुक्रवार को हुई थी, लेकिन पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद आज केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान दलजीत कौर उर्फ विक्की पत्नी दिलदार सिंह निवासी गली ठेके वाली, गुरु नानकपुरा, कोट खालसा, अमृतसर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धारा 221, 132, 121(1), 79 बीएनएस के अंतर्गत थाना सिविल लाइन, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता वरिष्ठ सिपाही गुरप्रीत कौर हैं। कोर्ट में पति से मिलने आई थी महिला
एएसआई हरदयाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जब महिला कोर्ट में अपने पति से मिलने आई तो पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उसे रोक दिया। इसी दौरान महिला ने बहसबाजी शुरू कर दी और महिला सिपाही का गिरेबां पकड़ लिया। उसने नेम प्लेट तोड़ दी और मारपीट भी की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शुक्रवार को ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच की और शनिवार को महिला के खिलाफ औपचारिक तौर पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि कोर्ट परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *