Add Your Heading Text Here

HomeWorldअमेरिका ने वारी एनर्जीज पर टैरिफ चोरी का लगाया आरोप, इधर कंपनी के स्टॉक हुए धड़ाम
अमेरिका ने वारी एनर्जीज पर टैरिफ चोरी का लगाया आरोप, इधर कंपनी के स्टॉक हुए धड़ाम

भारत की सोलर कंपनी वारी एनर्जीज से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी के खिलाफ अमेरिकी कस्टम विभाग ने सोलर चोरी के आरोप में जांच शुरू कर दी है. अमेरिकी कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी ने टैक्स से बचने के लिए चीन में बने सेल और पैनल पर मेड इन इंडिया का टैग लगाकर अमेरिका में बेचा है. चूंकि चीनी डंपिंग को रोकने के लिए अमेरिका सख्त है इसीलिए कंपनी पर अब गाज गिर रही है. इस खबर का असर वारी के शेयरों पर भी देखा जा रहा है खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं.

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग ने वारी और अमेरिकन अलायंस फॉर सोलर मैन्युफैक्चरिंग ट्रेड कमेटी के वकीलों को भेजे एक मेमो में इस जांच का खुलासा किया है. यह समिति घरेलू सौर ऊर्जा निर्माताओं का एक गठबंधन है जिसने इस साल की शुरुआत में एजेंसी को पत्र लिखकर जांच का अनुरोध किया था. मेमो में एजेंसी ने कहा कि इस बात का उचित संदेह है कि वारी अपने कुछ आयातित उत्पादों पर एंटीडम्पिंग और प्रतिपूरक शुल्क लगाने में विफल रही है, जिसे अमेरिका ने वर्षों से चीन और अन्य एशियाई देशों में बने सौर सेल और पैनलों पर लगाया हुआ है.

कंपनी का आया जवाब

कंपनी ने कहा कि वो अमेरिका की टैक्स आय की रक्षा के लिए कदम उठा रही है, जैसे कि जांच पूरी होने तक कंपनी से कैश जमा करवाना है. वारी के वकील ने अभी कोई जवाब नहीं दिया. कंपनी के प्रवक्ता से भी ऑफिस टाइम के बाद संपर्क नहीं हो पाया. पिछले दो सालों में, जब से वाणिज्य विभाग ने चार दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगाया, भारत से अमेरिका में सोलर पैनल्स का आयात बहुत बढ़ गया है. ये पैनल्स अमेरिका की सप्लाई का बड़ा हिस्सा हैं. अमेरिका एक दशक से भी ज्यादा समय से चीन के सोलर पैनल्स पर टैरिफ लगा रहा है.

वारी एनर्जीज के शेयरों का हाल

अमेरिकी कस्टम विभाग की ओर से आए इस फैसले का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा है. वारी के शेयर आज करीब 6.60 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. सोलर कंपनी के स्टॉक में भयंकर बिकवाली हाबी है. खबर लिखे जाने तक इसके स्टॉक करीब 228 रुपये की गिरावट के साथ 3,217.60 पर आ गए हैं. वहीं, कंपनी का प्रदर्शन पिछले 6 महीनों में शानदार रहा है. देश की इस सोलर कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया है. बीते 6 महीने में यह शेयर करीब 33 फीसदी भागा है.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *