Add Your Heading Text Here

HomeIndiaकांग्रेस विधायक चौधरी की विधानसभा में सरकार की आलोचना:बोले- नेता गुंडा टैक्स-फिरौती ले रहे, बाढ़ प्रबंधन में जालंधर से भेदभाव का आरोप

पंजाब विधानसभा के स्पेशल सत्र के दूसरे और अंतिम दिन जालंधर के फिल्लौर हलके से कांग्रेस विधायक बिक्रम चौधरी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते दो दिनों से कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) को निशाना बनाया जा रहा है। खासकर उस वाहन को लेकर सवाल खड़े किए गए, जिस पर वह बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे थे। चौधरी ने खुलासा किया कि इस वाहन को खरीदने की सिफारिश खुद चीफ सेक्रेटरी और अमृतसर डीसी ने राज्यपाल को भेजी है। बावजूद इसके इसे लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। विधायक ने सवाल उठाया कि किसी ने ये सुझाव क्यों नहीं दिया कि पंजाब को मौजूदा मुश्किल हालात से कैसे निकाला जाए। चौधरी बोले- पंजाबियों की छवि खराब हो रही विधायक चौधरी ने कहा- कल वह अपने हलके के दौरे पर गए थे और वहां चार एसोसिएशनों से मुलाकात की। जांच में सामने आया कि इलाके में खुलेआम गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि खजाने की कोई कमी नहीं है, लेकिन दूसरी ओर विधानसभा स्तर के नेता 50-50 लाख की फिरौती लेने में जुटे हैं। ऐसे कार्य पंजाबियों की शान को दागदार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाढ़ के समय प्रशासन ने लुधियाना को बचाने और जालंधर को डुबाने की रणनीति अपनाई। इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए।चौधरी के इन आरोपों ने सत्र के दौरान हलचल मचा दी और कांग्रेस विधायकों ने उनका समर्थन किया।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *