Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentकौन हैं एक्ट्रेस रितिका नायक?:जिन्होंने फिल्म ‘मिराई’ में साध्वी का रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीती, इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं

तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ में एक्ट्रेस रितिका नायक की एक्टिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद ट्विटर और सोशल मीडिया पर लोग उनके रोल की तारीफ कर रहे हैं। दर्शक रितिका के किरदार की गहराई और परफॉर्मेंस से प्रभावित हुए हैं। रितिका नायक कौन हैं? टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, रितिका नायक दिल्ली की रहने वाली हैं। वह एक मिडिल क्लास ओड़िया परिवार में पैदा हुईं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, सफदरजंग एंक्लेव से की है। बचपन में पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान था, लेकिन रितिका हमेशा क्रिएटिविटी में रुचि रखती थीं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रितिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। रितिका के करियर की शुरुआत 2019 में हुई, जब कॉलेज के दिनों में उन्होंने मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया और कई में जीत भी हासिल की। उन्होंने दिल्ली टाइम्स फ्रेश फेस सीजन 12 का खिताब जीतकर पहचान बनाई और बाद में मिस डिवा 2020 में फाइनलिस्ट बनीं। वहीं, रितिका ने एक्टिंग में कदम ‘अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम’ फिल्म से रखा। फिल्म में वसुधा के रोल के लिए उन्हें दर्शकों की तारीफ मिली और SIIMA अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू – तेलुगु के लिए नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद वह नानी स्टारर ड्रामा फिल्म ‘हाई नन्ना’ में भी नजर आईं। अब ‘मिराई’ में उनका रोल एक विभा नाम की एक साध्वी का है। रितिका ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अर्जुन कल्याणम के बाद मैं एक मजबूत किरदार की तलाश में थी। ‘मिराई’ का रोल मुझे तुरंत पसंद आया। इस रोल में ऊर्जा और गहराई दोनों हैं।” रितिका नायक की एक्टिंग पर लोगों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दर्शक रितिका की एक्टिंग को बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रितिका नायक के लुक्स और एक्टिंग ने इंप्रेस किया है।” वहीं, दूसरे यूज़र ने कहा, “कल रात ‘मिराई’ देखी। तेजा सज्जा और मनोज कुमार मांचू की परफॉर्मेंस शानदार थी। रितिका नायक की परफॉर्मेंस बेहतरीन थी।” नेटिजन्स उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, “वह अलग-अलग जॉनर आजमाने का इरादा दिखा रही हैं। कनक राजू और गोपीचंद की पीरियडिकल फिल्म में उनका रोल देखने को मिलेगा।” रितिका नायक गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *