फाजिल्का के जलालाबाद में आज यानी शुक्रवार को नगर कौंसिल टीम और दुकानदारों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की हो गई। नगर कौंसिल की टीम आरेवाला रोड पर अवैध कब्जे हटाने पहुंची थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जबकि मौके पर पहुंचे नगर कौंसिल के अधिकारियों द्वारा अवैध कब्जे हटाने के लिए 40 मिनट का समय दिया गया। नगर कौंसिल के ईओ ने बताया कि इस रोड पर अक्सर ही ट्रैफिक को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगातार उनके पास शिकायत आ रही थी। इसके बाद उनके द्वारा दुकानदारों को नोटिस भेजे गए कि अपने आरे के बाहर पड़े सामान को उठा लिया जाए। लेकिन न तो अवैध कब्जे वाली लकड़ियां उठाई गई और न ही दुकानदारों ने नोटिस स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने दुकानों के बाहर नोटिस चिपकने के लिए कर्मचारी भेजा गया l लेकिन उक्त दुकानदारों ने नोटिस चिपकाने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद टीम मौके पर अपनी कार्रवाई करने के लिए पहुंची और उनकी टीम के सतह विवाद किया जा रहा है। फिलहाल मामला शांत करवाते हुए उनके द्वारा उक्त दुकानदारों को 40 मिनट का समय दिया।









