Add Your Heading Text Here

HomeTechnologyतगड़े माइलेज के साथ आएगी Mahindra की सबसे छोटी एसयूवी, लॉन्च होगा हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन
तगड़े माइलेज के साथ आएगी Mahindra की सबसे छोटी एसयूवी, लॉन्च होगा हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन

भारतीय बाजार में Mahindra XUV 3XO को पहली बार भारत में 2024 में XUV300 के रूप में पेश किया गया था. इस कार में शानदार केबिन, फीचर किट, कई इंजन ऑप्शन मिलता है. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.49 लाख रुपए से शुरू होती है और ये टॉप वेरिएंट AX7 L टर्बो AT की 15.80 लाख रुपए तक जाती है. वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 9.99 लाख रुपए है.

Mahindra XUV 3XO हाइब्रिड और EV

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,कॉम्पैक्ट एसयूवी सेक्टर में अपनी बिक्री को और बढ़ाने और अपनी स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2026 में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ Mahindra XUV 3XO लॉन्च कर सकती है. ये भारत में महिंद्रा का पहला हाइब्रिड मॉडल बन सकता है, जिसमें 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ एक मजबूत हाइब्रिड सिस्टम लगा होगा.

Mahindra XUV 3XO EV में एक छोटा 35kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा होगा.हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों वेरिएंट में कुछ बदलाव होने की संभावना है, जैसे ‘हाइब्रिड’ या ‘ईवी’ बैज और बाहरी हिस्से में नए एलॉय और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट.

नई जनरेशन की महिंद्रा XUV 3XO

15 अगस्त 2025 को पेश की गई महिंद्रा विज़न एक्स कॉन्सेप्ट एसयूवी, ब्रांड की नई जनरेशन की कॉम्पैक्ट एसयूवी को दिखाती है. नई जनरेशव की XUV 3XO का डिज़ाइन विजन एक्स से इंस्पायर होने की संभावना है और ये महिंद्रा के नए NU IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकता है, जो कई पावरट्रेन को सपोर्ट करता है.

विजन एक्स कॉन्सेप्ट शानदार

देखने में, विजन एक्स कॉन्सेप्ट काफी शानदार लगता है. हालांकि, इसके प्रोडक्शन मॉडल में डिजाइन बदलाव होने की उम्मीद है. इस कॉन्सेप्ट में महिंद्रा के सिग्नेचर लोगो वाली एक बंद ग्रिल,बोनट, कूपे जैसी विंडशील्ड, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड डुअल-टोन अलॉय व्हील, डोर हैंडल और आगे से पीछे तक साइड में ब्लैक क्लैड्डिंग है.हालांकि इसके लॉन्च टाइमलाइन पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है. सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में, ये टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई क्रेटा और किआ सोनेट को टक्कर देगी.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *