Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वकीलों ने आज पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया।

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आज वकीलों द्वारा पूरी हड़ताल की गई, जिससे कोर्ट का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। हड़ताल का कारण कोर्ट में सक्रिय दो वकील समूहों के बीच बढ़ती तनातनी और विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, एडवोकेट रवनीत कौर ने चीफ जस्टिस की अदालत में शिकायत की कि बार एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारी उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, उन्हें बैठने की जगह नहीं दी जा रही और उनका मोबाइल भी गायब हो गया है।

वहीं, बार एसोसिएशन का आरोप है कि रवनीत कौर ने सचिव पर झूठे आरोप लगाए और एडवोकेट सिमरजीत सिंह बसी के साथ मिलकर बार कार्यालय में सचिव और अन्य सदस्यों के साथ बदसलूकी और मारकाट की। एसोसिएशन ने यह भी दावा किया कि सिमरजीत सिंह बसी कोर्ट परिसर में तलवार लेकर घूम रहे थे।

इस घटना के बाद बार एसोसिएशन ने सख्त कदम उठाते हुए आज के लिए हड़ताल का ऐलान किया। एसोसिएशन ने नोटिस जारी किया कि कोई भी वकील आज किसी भी मामले में कोर्ट में शारीरिक या वर्चुअल रूप से पेश नहीं होगा। हड़ताल तोड़ने वाले वकीलों को बिना किसी नोटिस के एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाएगा।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *