Add Your Heading Text Here

HomePunjabबठिंडा में सेना की टीमें जांच के लिए पहुंची:फिदायीन अटैक की तैयारी कर रहे गुरप्रीत के घर की तलाशी ली, बम बनाते में हुआ था ब्लास्ट

10 सितंबर को बठिंडा जिले के जीदा गांव में हुए बम ब्लास्ट मामले की जांच में बड़ा कदम उठाते हुए सुरक्षा एजेंसियों और सेना ने शुक्रवार को आरोपी गुरप्रीत सिंह (19) के घर की तलाशी ली। देश की सुरक्षा में लगी कई एजेंसियां इस कार्रवाई में शामिल रहीं और घर की बारीकी से जांच की गई। सूत्रों के अनुसार गुरप्रीत के घर के अंदर बने बंकरों की भी तलाशी ली गई, जहां संदिग्ध केमिकल मिलने की आशंका जताई जा रही थी। सुरक्षा बल इन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की प्रक्रिया में जुटे हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी है और अदालत से आरोपी को 7 दिन का पुलिस रिमांड भी मिल चुका है। बता दें कि बीते दिनों पुलिस की जांच में सामने आया था कि आरोपी गुरप्रीत फिदायन अटैक की प्लानिंग कर रहा था। इससे पहले उसके घर में बम बनाते में ही वह ब्लास्ट हो गया। आतंकी अजर के वीडियो देखकर प्रभावित हुआ था गुरप्रीत अब पुलिस आरोपी और उसके परिवार के बैंक खातों की जांच करने के लिए अदालत की अनुमति का इंतजार कर रही है, ताकि वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा सके। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के दौरान गुरप्रीत का पिता जगतार सिंह भी घायल हुआ था। जांच में सामने आया है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह आतंकी अजहर के वीडियो देखकर प्रभावित हुआ था और उसने आत्मघाती हमलावर बनकर सेना के ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *