Add Your Heading Text Here

HomePunjabबरनाला में युवक की हत्या करने वाले गिरफ्तार:5000 रुपए के विवाद में साथी ने गला घोटा, शव ड्रेन में फेंका

पंजाब के बरनाला में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी संगीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें 10 प्रवासी मजदूर शामिल हैं। बिहार का रहने वाला अक्षय कुमार जून में मजदूरी के लिए पंजाब आया था। वह अन्य मजदूरों के लिए खाना बनाने का काम करता था। ग्रुप का मुखिया शंकर उससे 5000 रुपए की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर 23 जुलाई की रात को विवाद हुआ। आरोपियों ने अक्षय की पिटाई की और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ढीलामा गांव के खेत में ड्रेन के पास दफना दिया। एसपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार के पूर्णिया से ईमेल के जरिए शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने खुशी लाल, भूमि और अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों में प्रमोद, जगन, दिलखुश, बंधन, निकेत, मिथिलेश, भूषण राम और बरनाला के सतनाम की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को भी बरामद कर लिया है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *