Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentलड़के ने गर्लफ्रेंड बताकर ChatGPT से कराई मम्मी की बात, फिर देखिए क्या हुआ; VIDEO धड़ल्ले से हो रहा वायरल
लड़के ने गर्लफ्रेंड बताकर ChatGPT से कराई मम्मी की बात, फिर देखिए क्या हुआ; VIDEO धड़ल्ले से हो रहा वायरल

आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बनना शुरू हो गया है. चाहे पढ़ाई हो या नौकरी, हर जगह एआई टूल्स का इस्तेमाल हो रहा है. चैटजीपीटी (ChatGPT) लोगों के काफी काम आ रहा है. अगर किसी को मेल लिखवाना है या किसी भी चीज से संबंधित कुछ जानना है तो उसके लिए चैटजीपीटी सबसे बेहतरीन ऑप्शन है. वैसे आजकल लोग चैटजीपीटी का इस्तेमाल मौज-मस्ती के लिए भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का चैटजीपीटी से अपनी मम्मी की बात करवाता नजर आता है और नतीजा इतना मजेदार निकला कि जिसने भी ये वीडियो देखा, वो हंसते-हंसते लोटपोट हो गया.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग महिला कुर्सी पर आराम से बैठी हुई है, तभी उसका बेटा हाथ में मोबाइल लिए उसके पास जाता है और कहता है, ‘मम्मी, ये मेरी गर्लफ्रेंड है, इससे बात करो’. इसके बाद महिला अपने हाथ में मोबाइल ले लेती है और बेटे की गर्लफ्रेंड समझकर चैटजीपीटी से पूछती है कि ‘कहां रहते हो बेटा’. इसपर मोबाइल से आवाज आती है कि मैं वर्चुअल हूं तो मेरा कोई ठिकाना नहीं है, लेकिन मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी.

अब महिला पूछती है कि आपका नाम क्या है, तो उधर से आवाज आती है कि मेरा नाम चैटजीपीटी है. इसपर महिला कन्फ्यूज हो जाती है कि ये कैसा नाम है. फिर बेटा कहता है कि वो बाहर देश की है ना, वहां ऐसे ही नाम होते हैं. इसके बाद तो महिला सीधे शादी की बात पर आ जाती है और चैटजीपीटी से पूछती है कि ‘तुम्हारे मम्मी-पापा कहां रहते हैं, मैं सौरव का रिश्ता लेकर आती हूं’. फिर महिला लास्ट में पूछती है कि तुम सौरव की गर्लफ्रेंड हो? इसपर उधर से आवाज आती है कि ‘मैं सिर्फ एक वर्चुअल सहायक हूं, मैं किसी की गर्लफ्रेंड नहीं हूं’. इसके बाद महिला हंसते हुए कहती है कि ‘इतना धोखा देती हैं गर्लफ्रेंड’.

करोड़ों बार देखा जा चुका वीडियो

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर pahadi_eja नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 22 मिलियन यानी 2.2 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 1 मिलियन यानी 10 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा है, ‘ये आंटी कितनी मासूम है यार’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ये मासूम मम्मियों की आखिरी पीढ़ी है’. वहीं, एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘चैटजीपीटी की सासू मां तो गजब है’, तो दूसरे ने लिखा है, ‘मम्मी को भी पता है गर्लफ्रेंड धोखा देगी’.

यहां देखें मजेदार वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Pahadi Eja (@pahadi_eja)

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *