Add Your Heading Text Here

HomePunjabलुधियाना मंडी में धान खरीद शुरू:एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अनाज मंडी में पहले दिन 400 क्विंटल धान बिका

लुधियाना जिले के जगराओं में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अनाज मंडी में आज (27सितंबर) से धान की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन करीब 400 क्विंटल धान 2389 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। मंडी सचिव कवलप्रीत सिंह कसली ने बताया कि पंजाब में धान की खरीद 16 सितंबर से ही शुरू हो गई थी, लेकिन बरसाती मौसम के कारण जगराओं मंडी में खरीद प्रक्रिया देर से शुरू हुई। स्थानीय विधायक सरबजीत कौर मानूके ने मंडी पहुंचकर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे धान को सुखाकर ही मंडी में लाएं, ताकि खरीद के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। किसानों की फसल आते ही खरीद सुनिश्चित की जाएगी अधिकारियों ने शैलर मालिकों से भी इस साल बाढ़ से हुए फसल नुकसान को देखते हुए थोड़ा सहयोग करने की अपील की। मार्केट कमेटी ने आश्वासन दिया कि मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और किसानों की फसल आते ही उसकी खरीद सुनिश्चित की जाएगी। अनाज मंडी में धान की खरीद के मौके पर सुपरिंटेंडेंट रविंदर सिंह पब्बी, मंडी सुपरवाइजर जसप्रीत कौर, मार्कफेड इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, वेयरहाउस इंस्पेक्टर विजय कुमार, पनसप इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह, पनग्रेन इंस्पेक्टर हरजीत सिंह, आढ़ती एसोसिएशन जगराओं के अध्यक्ष घनैया गुप्ता बांका, जिला अध्यक्ष राजकुमार भल्ला, महासचिव जतिंदर सिंह सरां, उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह ग्रेवाल, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह दोधर, मनोहर लाल बूटा सिंह ग्रेवाल, अमृत पाल सिंह आशु मित्तल, नरिंदर सियाल, उपाध्यक्ष नवीन सिंघला और नवीन गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *