Add Your Heading Text Here

HomePunjabसतलुज ने ससराली बांध तोड़ा, आर्मी ने मोर्चा संभाला:CM मान की तबीयत बिगड़ी, केजरीवाल संग बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा रद्द; SC ने नोटिस भेजा

पंजाब में बाढ़ से हालात गंभीर हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई। आज वह AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने वाले थे। अमृतसर, गुरदासपुर और फिरोजपुर के कई गांवों में रावी और सतलुज का पानी चढ़ा हुआ है। अमृतसर के 140 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, लुधियाना में सतलुज ने ससराली बांध का कुछ हिस्सा तोड़ दिया। इसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला है। सतलुज ने फिरोजपुर के पल्ला मेघा गांव के पास सीमापार पाकिस्तान के गांव और पुलिस चौकी को डुबो दिया है। यहां तटबंध टूटने का भी खतरा बना हुआ है। इधर, राज्य में बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही 3 हफ्तों में रिपोर्ट तलब की है। चीफ जस्टिस ने कहा है- हमने ऐसी बारिश और बाढ़ पहले नहीं देखी। राज्य के हालात जानने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब पहुंच गए हैं। वह बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा ले रहे हैं और किसानों से बात कर रहे हैं। मौसम के PHOTOS… पंजाब में बाढ़ की मौजूदा स्थिति… राहत और बचाव कार्य… बाढ़ से नुकसान के PHOTOS… पंजाब में डैमों की स्थिति… मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *