Add Your Heading Text Here

HomeIndia25 साल की अवधि भारत का अमृत काल – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट का बुधवार को उद्घाटन किया और इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित भी किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले 25 साल में भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य है. गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हाल ही में भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं. अब भारत अगले 25 साल के लक्ष्य पर काम कर रहा है. आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश विकसित हो जाता है। इसलिए ये 25 साल की अवधि भारत का अमृत काल है.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट आर्थिक विकास और निवेश का एक वैश्विक मंच बन गया है. भारत और यूएई ने फूड पार्क के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग और नवीन स्वास्थ्य देखभाल में निवेश के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे के लिए यूएई की कंपनियां अरबों डॉलर के निवेश पर सहमत हुई हैं. भारत और यूएई अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं.’

About Author

Posted By City Home News