Add Your Heading Text Here

HomeIndiaपंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार की नीतियां पंजाब विरोधी हैं. सारे राज्य तरक्की कर रहे हैं क्योंकि उनके पास बंदरगाह हैं. हमारे पास एक ही बंदरगाह थी वो अटारी-वाघा बॉर्डर, लेकिन पंजाब की प्रगति को रोकने के लिए अटारी-वाघा बॉर्डर के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बंद कर दिया गया है. जिस दिन अटारी-वाघा बॉर्डर खुल जाएंगा, व्यापार दोबारा शुरू हो जाएगा, पंजाब की प्रगति शुरू हो जाएगी. प्रताप सिंह बाजवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा.

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि मैं यहां दोहराता हूं कि सीएम मान राज्य की अर्थव्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के प्रति कभी भी ईमानदार नहीं रहे हैं. मुख्यमंत्री मौजूदा निवेशकों को भी बचाने में कामयाब नहीं हो सके. वह पंजाब में ऐसा माहौल बनाने में बुरी तरह विफल रहे, जो उद्यमियों और उद्योगपतियों के लिए उपयुक्त हो.

About Author

Posted By City Home News