
नई दिल्ली (16 अगस्त 2025) – अब तक 1.4 लाख से अधिक लोग FASTag Annual Pass बना चुके हैं, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है। यह सुविधा RajmargYatra मोबाइल ऐप के जरिए बेहद सरलता से उपलब्ध है
क्यों खास है यह Annual Pass?
- यह पास उन यात्रियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो नियमित रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते हैं।
- कीमत ₹3,000 है और यह वैध है एक वर्ष या 200 टोल पारगमन — जो भी पहले हो ।
- इसे खरीदने के बाद इसे लागू करने में केवल दो घंटे तक का समय लगता है।
- यह योजना डिजिटल इंडिया और ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
FasTag वार्षिक पास कैसे खरीदें? — तीन आसान स्टेप्स
- RajmargYatra ऐप डाउनलोड करें या NHAI की वेबसाइट पर जाएं।
- वाँ जाकर “Annual Pass” विकल्प चुनें, वाहन संख्या और FasTag ID दर्ज कर वेरिफाई करें।
- भुगतान ₹3,000 करें, जिसके बाद आमतौर पर दो घंटे के भीतर भी पास सक्रिय हो जाता है









