Add Your Heading Text Here

HomeEntertainmentलुधियाना: अंबेडकर नगर में युवक पर तलवार से हमला, नशा रोकने पर तस्करों ने बोतलें और पत्थर बरसाए

लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित अंबेडकर नगर इलाके में नशा बेचने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, युवक पर पहले नशा तस्कर और उसके साथियों ने हमला कर दिया। जब इलाके के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन बाद में 40–50 साथियों के साथ लौटकर बोतलों, ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में एक युवक को गंभीर चोटें आईं, बताया जा रहा है कि उस पर तलवार से वार किया गया। घटना के दौरान कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं और इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

इलाका निवासियों का कहना है कि मोहल्ले में कुछ युवक नशा बेचते हैं और जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने घर में घुसकर युवक पर हमला कर दिया। बाद में बड़े समूह के साथ लौटकर इन्होंने खुलेआम हिंसा की।

थाना प्रमुख बलविंदर सिंह ने कहा कि रविवार होने के कारण युवक नशे में थे और कंधा टकराने की वजह से झगड़ा शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में दहशत फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *