Add Your Heading Text Here

HomeCrimeपंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई: 4 तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन-हथियार और हेरोइन बरामद

पंजाब में बीएसएफ ने पाकिस्तान समर्थित तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर और तरनतारण बॉर्डर से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो पिस्तौल, 14 जिंदा कारतूस, एक ड्रोन, एक बाइक और लगभग 1.8 किलो हेरोइन बरामद हुई। बीएसएफ और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए तस्करों को पुलिस के हवाले कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पंजाब में पाकिस्तान से हो रही तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने चार तस्करों को दबोचा है। अमृतसर और तरनतारन के सीमावर्ती इलाकों में की गई इस कार्रवाई में बीएसएफ ने दो पिस्तौल, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस, हेरोइन, एक बाइक और एक ड्रोन बरामद किया है।

दरअसल, बीएसएफ की पहली कार्रवाई अमृतसर के बच्छीविंड गांव के पास हुई, जहां जवानों ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 560 ग्राम हेरोइन, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी को आगे की जांच के लिए पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *